अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मूज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उनका कहना है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है एवं अमेरिका इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिका और इरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह लिख दिया है कि अमेरिका के पास हॉर्मूज जलडमरूमध्य पर पूरी तरह से नियंत्रण है। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को स्टील की दीवार बताते हुए यह कहा कि इरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा। उन्होंने इरान पर निशाना साधते हुए यह कह दिया है कि वे केवल बातें करते हैं, बल्कि कोई कार्रवाई नहीं।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। ईरान पहले भी चेतावनी देता रहा है कि उस पर बाहरी दबाव बढ़ने की स्थिति में वह इस मार्ग से होने वाले व्यापार और समुद्री आवाजाही को प्रतिबंधित कर सकता है। इसके जवाब में अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी नौसैनिक मौजूदगी बढ़ाई है।