साउथ के सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसकी कहानी एवं यश के किरदार और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो चुकी हैं।
ऐसे में अगर आप भी फिल्म की टिकट बुक कराने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले इसका बॉक्स ऑफिस रिव्यू जानना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। टॉक्सिक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा यश के किरदार को ही मिल रहा है, जिसमें रिपोर्ट्स के और फिल्म से जुड़ी चर्चाओं के मुताबिक फिल्म में यश का किरदार काफी अलग और इंटेंस अंदाज में दिखाई देगा।
उनके डबल रोल में होने की खबरें भी फैंस के उत्सुकता को और बढ़ा रही हैं। हालांकि फिल्म में उनके दोनों किरदारों की वास्तविक भूमिका एवं उनके बीच का कनेक्शन कहानी देखने के बाद ही पूरा स्पष्ट किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक डार्क और स्टाइलिश दुनिया के इर्द-गिर्द बनी हुई है, जिसमें एक्शन, क्राइम और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण देखने को मिल सकता है।
फिल्म का टाइटल और अब तक सामने आए विजुअल संकेत दे रहे हैं कि यश की पिछली फिल्मों से काफी अलग अनुभव देने वाली है ये फिल्म। फिल्म का निर्देशन गीता मुगंदास ने किया और ऐसे में दर्शकों को यह भी उम्मीद है कि टॉक्सिक सिर्फ बड़े एक्शन सीन्स पर निर्भर नहीं रहेगी बल्कि इसकी कहानी को और किरदार को और भी मजबूती से देखा जाएगा।