रथयात्रा पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

Anand Kumar
3 Min Read

जमशेदपुर। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका के निर्माण का शुभारंभ किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पीपल का पौधा लगाकर नवग्रह वाटिका की आधारशिला रखी। यह आयोजन मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

सरयू राय ने बताया कि प्रस्तावित नवग्रह वाटिका का निर्माण 25 फीट × 25 फीट (625 वर्ग फीट) क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें नौ ग्रहों के लिए समान दूरी पर अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। प्रत्येक ग्रह से संबंधित पवित्र वृक्ष लगाए जाएंगे और उनके चबूतरों पर संबंधित ग्रहों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार होने के कारण देवगुरु बृहस्पति से जुड़े पीपल के पौधे का रोपण कर शिलान्यास किया गया। अन्य ग्रहों से संबंधित वृक्ष उनके निर्धारित दिनों में लगाए जाएंगे। वाटिका का निर्माण आगामी शारदीय नवरात्र तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना और परिक्रमा के लिए पर्याप्त स्थान भी विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खींची रथ की रस्सी

एक दिन पहले हुआ था भूमि पूजन

सरयू राय ने बताया कि 15 जुलाई को महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद जी महाराज मंदिर परिसर पहुंचे थे। उन्होंने नवग्रह वाटिका के लिए स्थल का चयन किया और शंखनाद व नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन कराया। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित सभी विग्रहों का विशेष पूजन भी संपन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें – ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खींची रथ की रस्सी

रामचरितमानस पाठ का हुआ समापन

मंदिर परिसर में गत बुधवार से गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस का पाठ चल रहा था, जिसका समापन गुरुवार को हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में खीर, पूड़ी, चटनी और मिक्स वेज परोसी गई।

2024 में हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

विधायक ने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण, मां काली, भगवान शिव, श्री गणेश और श्री हनुमान जी के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा वर्ष 2024 में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया, यानी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दिन संपन्न हुई थी। इस बार भी मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।

मुख्य पुजारी विनोद पांडे ने सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह, साकेत गौतम, असीम पाठक, अशोक कुमार, विकास सिंह, समरेश सिंह, कुणाल कुमार, राहुल, दुर्गा कुमार, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – भारत के लिए राहत की खबर, 500% टैरिफ घटाकर 100%, भारत-चीन को बड़ी राहत

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *