Crime News : साहिबगंज में मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या

Anand Kumar
3 Min Read
संजू मड़ैया की फाइल फोटो

Sahibganj : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा राक्सो पंचायत में एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। पंचायत भवन के समीप सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है।

मृतक की पहचान, परिजनों में कोहराम

मृतक की पहचान बड़ा राक्सो निवासी संजू मड़ैया (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिलीप मड़ैया का पुत्र था। बताया जा रहा है कि संजू, ग्रामीण चौकीदार सोना सिंह मड़ैया का चचेरा भतीजा था। युवक की सरेआम हत्या से परिजन सदमे में हैं और गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

JPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 : 142 नियमित पदों पर नियुक्ति, 8 मार्च 2026 को प्रारंभिक परीक्षा संभावित

हाट में हुई कहासुनी, रात में चली गोली

परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम बांझी हाट में संजू मड़ैया और गांव के ही युवक धुमा किस्कु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
हालांकि, हाट से लौटने के बाद भी दोनों के बीच तनाव बना रहा। रात करीब आठ बजे पंचायत भवन के पास आरोपी धुमा किस्कु ने संजू मड़ैया पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजू जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी फरार, गांव में दहशत

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया।

हत्या के कारणों की गहन जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा को मिला 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष: नितिन नबीन निर्विरोध तय, औपचारिक ऐलान आज

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *