बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी न्यायपूर्ण नेतृत्व की प्रेरणा देते हैं : हेमंत सोरेन

Anand Kumar
2 Min Read
लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते हेमंत सोरेन।

London : गणतंत्र दिवस के अवसर पर लंदन में भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बनता एक भावुक दृश्य सामने आया, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने, समाज की सेवा करने और न्याय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार न केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के नैतिक आधार को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब के आवास पर श्रद्धांजलि देना भावुक क्षण : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू का जीवन दर्शन सत्ता, समाज और शासन- तीनों के लिए उत्तरदायित्व और नैतिकता का स्पष्ट संदेश देता है। सत्य और अहिंसा पर आधारित उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की अवधारणा को सशक्त करते हैं।

गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन पार्लियामेंट स्क्वायर में गांधी की प्रतिमा पर नमन करना भारतीय संविधान, लोकतंत्र और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस अवसर पर झारखंड राज्य से अध्ययन के लिए लंदन पहुंचे स्कॉलर्स, प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य और अन्य उपस्थित लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने इस क्षण को भावनात्मक, प्रेरणादायी और स्मरणीय बताया।

विधायक सरयू राय का अल्टीमेटम : कैरव गांधी की सकुशल वापसी नहीं हुई तो 3 फरवरी को जमशेदपुर में होगा मौन प्रदर्शन

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *