रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। छावनी जनरल अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि रामगढ़ में जल्द एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे, गंभीर बीमारियों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सेवा समिति की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के लिए इस तरह के शिविर बेहद महत्वपूर्ण पाए जाते हैं। उन्होंने युवाओं से आगे जाकर नियमित रक्तदान करने की अपील की और बताया कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है।
यह भी पढ़ें – रांची नगर निगम की बड़ी पहल, 45 डिसमिल जमीन पर बनेगा नया वेंडिंग जोन
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सुविधा प्राप्त करने के लिए सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व दवाई और अन्य सुविधाओं में सुधार किया गया है। बताया गया कि पहले सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे लेकिन वह अब संख्या बढ़कर लगभग 500 तक हो चुकी है जो लोगों के बढ़ते विश्वास का एक बहुत बड़ा संकेत है।
छावनी परिषद के कार्यपालक अधिकारी विवेक सिंह ने भी समिति के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इसके साथ, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने भी कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए।
अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर यह भरोसा दिलाया कि रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत कर दी जाएगी जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा और जिले के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
यह भी पढ़ें – JSSC माध्यमिक शिक्षक भर्ती : 20 से 22 जुलाई तक होगी काउंसलिंग, शेड्यूल जारी