प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की। इस दौरान, उन्होंने सांसदों की राजनीति में सफलता के लिए लगातार जनसंपर्क बनाए रखने एवं संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा है कि चुनावी सफलता केवल चुनाव के समय की मेहनत से नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य करने से होती है।
उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित दौरे करने एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से संसद की गरिमा बनाए रखने तथा संसदीय परंपराओं का पालन करने एवं वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख लेने का भी सलाह दिया है और कहा कि जनप्रतिनिधियों का आचरण एवं अनुशासन ही जनता का विश्वास मजबूत करता है। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं राज्यों में होने वाले चुनावों तथा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भी अहम चर्चा की गई, जिसमें केंद्र मंत्री, भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं सांसद इस अवसर पर मौजूद रहे।