खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता, पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य रोजदेव साहू गिरफ्तार

Anand Kumar
2 Min Read

खूंटी: खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सक्रिय एवं कुख्यात सदस्य रोजदेव साहू उर्फ रोजदेव साव उर्फ मास्टर (42) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 11 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि कई आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी रोजदेव साहू अपने गांव महरसिया में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें – सरायकेला में शादी समारोह से लौटे शिक्षक का पुल के नीचे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, फायरिंग, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले तोरपा, कर्रा और मुरहू थाना में दर्ज हैं। वर्ष 2017 से अब तक उसके विरुद्ध सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

इस अभियान में एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी, कर्रा थाना प्रभारी, तोरपा थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि खूंटी पुलिस जिले में उग्रवाद और अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी उग्रवादी या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें – जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *