केरेडारी में पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को हटाया, एनटीपीसी का कोयला परिवहन फिर शुरू

Anand Kumar
2 Min Read

Ranchi : केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर जारी गतिरोध को पुलिस ने समाप्त करा दिया है। सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पुलिस ने वहां से हटाया, जिसके बाद इस मार्ग पर कोयले की ढुलाई फिर से शुरू हो गई।

बताया जाता है कि एक जनवरी को कोयला ढुलाई बंद रहने के दौरान ट्रांसपोर्टिंग रूट पर अवैध तरीके से ईंट-सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई थी। इसके कारण दो जनवरी की सुबह से इस मार्ग पर कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया था। ढुलाई बहाल करने के लिए जब प्रशासन ने दीवार हटाने की प्रक्रिया शुरू की, तो पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने इसका विरोध किया और खुद कुर्सी लगाकर दीवार के पास बैठ गए। इससे दीवार तोड़ने का काम रोक दिया गया।

हजारीबाग के केरेडारी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड पर रातोंरात खड़ी करायी दीवार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कुर्सी लगाकर बैठे, लगी वाहनों की कतार

इस बीच, एनटीपीसी के कोयला परिवहन को बाधित करने और दीवार हटाने में अवरोध पैदा करने की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पूर्व मंत्री को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं हटने पर पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाया। इसके बाद अवैध दीवार को हटाया गया और कोयले की ढुलाई दोबारा शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी के कोयला खदान से निकलने वाले कोयले की ढुलाई इस मार्ग से बीआरजी (BRG) कंपनी द्वारा की जाती है। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ इस कंपनी का पुराना विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी पुराने विवाद के चलते सड़क पर दीवार खड़ी कर कोयला ढुलाई रोकने की कोशिश की गई थी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की निगरानी में कोयला परिवहन सुचारु रूप से जारी है।

रेवेन्यू बोर्ड की आपत्तियों के बावजूद छत्तीसगढ़ मॉडल पर बनायी गयी झारखंड की शराब नीति, खजाने को लगा 448 करोड़ का चूना

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *