JPSC परीक्षा में गड़बड़ी और घूसखोरी की जांच तेज, CID ने पूर्व PA को किया गिरफ्तार

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड में परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं घूसखोरी की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार 17 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए, जांच एजेंसी ने जेपीएससी के पूर्व सदस्य डॉक्टर अजिता भट्टाचार्य के पूर्व निजी सहायक ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रज कुमार पर जेपीएससी अभ्यर्थियों से पैसा लेने एवं परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने के लिए उम्मीदवारों की तलाश करने का आरोप है।

सीआईडी की जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, ब्रज कुमार राम कथित तौर पर जेपीएससी सदस्य के लिए अभ्यर्थियों से पैसा लेते थे, और इसके साथ ही वे उम्मीदवारों की तलाश भी करते थे जिने पैसे के बदले परीक्षा प्रक्रिया में लाभ पहुंचाया जा सके। जांच के दौरान, टीडीपीएल के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी समेत अन्य आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी ने ब्रज कुमार की भूमिका की जांच की है। आरोपियों के कथित स्वीकारोक्ति बयान में जेपीएससी के इंटरव्यू में पैसे लेकर अधिक अंक दिलाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।

सीआईडी की जांच में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते, आयोग के सदस्यों एवं परीक्षा संचालन करने वाली कंपनी टीडीपीएल के अधिकारियों और उनके साथ ही अन्य लोगों की कथित भूमिका की भी जांच के दायरे में है। जांच एजेंसी से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कथित तौर पर पैसा लेकर आयोग्य उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल कराने के लिए किस तरह का नेटवर्क काम कर रहा है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *