धमाल 4 ने मचाया तहलका: वर्ल्डवाइड 92 करोड़ के करीब, 3 दिन में शानदार कलेक्शन

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ अपने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन से धूम मचा दिया है। रिलीज होने के पहले ही वीकेंड में इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई किया और दर्शकों का दिल जीत लिया है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को शानदार रिस्पांस दिया जा रहा है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुका है।


ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में भारत में करीब 65 करोड़ रुपए का कारोबार सेट कर लिया है। इसी के साथ, रविवार 12 जुलाई को फिल्म ने अपनी कमाई में सबसे बड़ा उछाल लिया।


जाने इस फिल्म की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:


पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ रुपए। दूसरे दिन शनिवार 11 जुलाई को 22.50 करोड़ रुपए। तीसरे दिन रविवार 12 जुलाई को 28. 50 करोड़ रुपए।


वही, घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी इस फिल्म का शानदार कमाई व प्रदर्शन रहा है। तीनों दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपए के पास पहुंचा और उम्मीद है कि आज सोमवार 13 जुलाई को इसका आंकड़ा 100 करोड़ रुपए आसानी से पार कर गया होगा।


फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस फिल्म की फ्रेंचाइजी की पहचान उसकी बेहतरीन कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट रही है।


फिल्म के कास्ट:


अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, उपेंद्र लिमये और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी मौजूदगी ने फिल्म के मनोरंजन का स्तर और बढ़ा दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *