झारखंड सचिवालय सेवसंघ की ओर से मंगलवार 8 सितंबर को दिवंगत मंत्री सुदीव कुमार सोनो को भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन एवं नेपाल हाउस परिसर में विशेष शोक सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभी ने उनके असामायिक मेदेनपुर राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर झारखंड सचिवालय सेवासंघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने दिवंगत मंत्री सुदीव कुमार सोनो के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सकारात्मक विचार थे। उनके व्यक्तित्व में राजनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक समझ का अद्भुत समन्वय था।
उन्होंने राजनीतिक नेतृत्व एवं ठाई कार्यपालिका के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाई थी। संघ ने महासचिव ने कर्मचारियों के हित में दिवंगत मंत्री के योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पुराना पेंशन योजना की बहाली एवं स्वास्थ्य बीमा को अधिक व्यवहारिक बनाने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। शोकसभा में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की है।