24 जिलों का सफर पूरा कर रांची पहुंची भर्ती सुधार यात्रा, छात्रों ने संघर्ष जारी रखने की कही बात

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकाली गई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा शुक्रवार को यहां के राजधानी रांची पहुंची, जिसमें छात्र नेता देवेंद्रनाथ मेतो के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने राज्य के सभी 24 जिलों का दौरा को पूरा किया। 24 अगस्त को नेमरा से शुरू हुई यात्रा के रांची पहुंचने के साथ इसका औपचारिक समापन हुआ।

इस यात्रा के दौरान छात्रों ने अलग-अलग जिलों में युवाओं, अभिभावकों और आम लोगों से संवाद भी किया, जिसमें छात्रों का दावा है कि उन्हें पूरे राज्य में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर व्यापक समर्थन मिला है। रांची पहुंचने के बाद बापू वाटिका से एल्बर्ट एक्का चौक होते हुए बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक रैली निकाली गई, जिसमें यात्रा का औपचारिक समापन किया गया। इस यात्रा के समापन के बावजूद छात्रों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा, जिसमें उनका कहना है कि सरकार की ओर से परीक्षाओं को रद्द करने से जुड़े फैसलों पर जब तक अदालत की मोहर नहीं लगती है, तब तक वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।

उनका यह भी कहना है कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता एवं छात्रों को न्याय दिलाने के लिए यह जारी है। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों एवं भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों तक मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खेलवाड़ नहीं होना चाहिए एवं छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भी संघर्ष जारी रखने का बड़ा ऐलान किया है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *