वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले

Anand Kumar
4 Min Read

जमशेदपुर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के गौरवशाली इतिहास, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद युवाओं के साथ जुड़े रहे और अपना मार्गदर्शन दिया। उनके कार्यालय से युवा नेता जुगुन पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल गूंज उठा। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा करोड़ों भारतीयों के गौरव और बलिदान का प्रतीक : काले

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, स्वाभिमान, त्याग, तपस्या और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। इसके प्रत्येक रंग और अशोक चक्र में राष्ट्र की गौरवशाली यात्रा और असंख्य वीरों के बलिदान की गाथा समाहित है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई। इसके लिए अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करना तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

काले ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी होना चाहिए। तिरंगे का सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी नए भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं को दी बधाई

अमरप्रीत सिंह काले ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और यात्रा में शामिल नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

तिरंगा यात्रा में जुगुन पांडेय के नेतृत्व में प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, दीपक सिंह, सुमन कुमार, विवेक कामत, रंजीत कुमार, विक्रम सिंह, लख्खीकांत घोष, कार्तिक जुमानी, मनु ढोके, बिट्टू मुखी, कंचन बाग, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, रामा राव, अमित ठाकुर, सौरव रजक, विष्णु कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – JPSC परीक्षा घोटाले में ‘2 करोड़ की डील’ का खुलासा! CID के सामने अभय तिवारी ने बताए कमीशन के खेल के राज

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *