जमशेदपुर में 26 पुलिस अफसरों का तबादला, कई थानों की कमान बदली

Anand Kumar
3 Min Read

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के तहत 12 इंस्पेक्टर और 14 सब-इंस्पेक्टर समेत कुल 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

तबादले के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, परसुडीह, घाटशिला और मानगो समेत कई थाना क्षेत्रों में प्रभारी बदले गए हैं। इसके अलावा साइबर अपराध थाना, यातायात और पुलिस केंद्र में भी नई पोस्टिंग की गई है।

इंस्पेक्टर स्तर पर बड़ा बदलाव

जारी आदेश के अनुसार चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर, मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी और प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में राजेन्द्र मुंडा को परसुडीह, भूषण कुमार को घाटशिला और बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना और अजय कुमार को घाटशिला अंचल में अंचल निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भी व्यापक फेरबदल

सब-इंस्पेक्टर स्तर पर शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना में पदस्थापित किया गया है। रवि होनाहागा को बहरागोड़ा, कुमार इन्द्रेश को बरसोल, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर और धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं अमित कुमार चौधरी को कोवाली, करमपाल भगत को मुसाबनी और अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार-1 और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना, अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी, मुकेश साव को साकची थाना और पंचम तिग्गा को कदमा थाना में पदस्थापित किया गया है।

तत्काल योगदान देने का निर्देश

पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

यह भी पढ़ें – तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, ₹1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर की जांच की मांग

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *