भारतीय रेलवे में एक बदलाव देखने को नजर आ रही है। रेलवे ने यात्रियों के लिए IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च कर दी है। यह करीब 22 साल बाद टिकट बुकिंग होटल में बदलाव किया गया जिससे नई वेबसाइट का उद्देश्य टिकट बुकिंग को पहले से अधिक तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाना है।
नई वेबसाइट में मॉडर्न इंटरफेस, आसान कैप्चा, सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखने की सुविधा और तेज चेकआउट जैसे कई नए फीचर्स से यात्रियों को राहत देना है। इसके अलावा, यात्री अपनी जानकारी सेव कर दोबारा टिकट बुकिंग के दौरान, आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसी के साथ, फिलहाल, वेबसाइट बेटा वर्जन में लॉन्च की गई है जिससे रेलवे यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इसमें और भी सुधार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि नए प्लेटफार्म से खासकर तत्काल टिकट बुकिंग पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो पाएगी।