IPL 2027: सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी, किसके पास कितना पैसा और कितने स्लॉट खाली?

Anand Kumar
3 Min Read

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब टीमों की नजर आगामी नीलामी पर है। इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, जबकि गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम रकम बची है।

किस टीम के पास कितना बचा पर्स?

उपलब्ध टीमवार आंकड़ों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 47.45 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 41.65 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये शेष हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास 39.50 करोड़ और मुंबई इंडियंस के पास 32.60 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।

टीमबचा पर्सखाली स्लॉटविदेशी स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स₹47.45 करोड़73
कोलकाता नाइट राइडर्स₹41.65 करोड़83
सनराइजर्स हैदराबाद₹40.15 करोड़73
दिल्ली कैपिटल्स₹39.50 करोड़94
मुंबई इंडियंस₹32.60 करोड़92
चेन्नई सुपर किंग्स₹28.05 करोड़62
राजस्थान रॉयल्स₹27.05 करोड़63
पंजाब किंग्स₹18.60 करोड़62
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹14.15 करोड़51
गुजरात टाइटंस₹8.75 करोड़32

ऑक्शन में LSG के पास सबसे ज्यादा गुंजाइश

पर्स के लिहाज से लखनऊ की स्थिति सबसे मजबूत है। टीम के पास सात खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं और तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। कोलकाता और हैदराबाद भी 40 करोड़ रुपये से अधिक की रकम के साथ नीलामी में उतरेंगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अधिक खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, इसलिए उसके पास केवल तीन स्लॉट और 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं।

सभी टीमों के पास कुल 297.95 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं और 66 खिलाड़ी स्लॉट भरे जाने बाकी हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं। अब नीलामी में टीमों की रणनीति इस बात पर निर्भर करेगी कि वे किन कमजोरियों को दूर करने के लिए कितनी रकम खर्च करती हैं।

यह भी पढ़ें – भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से जीती वनडे सीरीज; अर्शदीप चमके

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *