रांची रेलवे मंडल की जरूरी सूचना : 11 जुलाई को विकास कार्य से ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

Anand Kumar
2 Min Read

रांची : रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेल खंड पर चल रहे विकास एवं तकनीकी कार्यों के वजह से रेलवे ने 11 जुलाई 2026 को ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव देखने को मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए ट्रेन की स्थिति जानकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।


रेलवे ब्लॉक के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 11 जुलाई को गोमो स्टेशन तक ही चलेगी जिसका आंशिक समापन और प्रारंभ गोमो से होगा, लेकिन, गोमो और हटिया के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, आद्रा स्टेशन तक चलेगी और हटिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।


वहीं, 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर केवल मूरी स्टेशन तक चलेगी और इस ट्रेन का संचालन मूरी और रांची के बीच नहीं होगा। इसके अलावा, 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर का संचालन पूरी तरह से 11 जुलाई को रद्द कर दिया गया है।


इसी के साथ, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील है की यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट स्टेटस जरूर देखें ताकि किसी भी तरह की असुविधा ना आए।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *