बैंक कैशियर ने घर में खाना बनानेवाली नाबालिग आदिवासी छात्रा का रेप किया, मामला दर्ज

Anand Kumar
1 Min Read
फाइल फोटो।

Gumla : झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर में 18 अप्रैल 2025 को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में कार्यरत कैशियर राज कुमार सिंह पर अपनी रसोई में काम करने वाली 12वीं कक्षा की नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि वह खाना बना रही थी, तभी आरोपी ने उसे जबरन अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और चुप रहने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने डरते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिवार ने शुरू में सामाजिक डर के कारण चुप्पी साधी, लेकिन बाद में परिजनों के समर्थन से बिशुनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया। वर्तमान में आरोपी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा किया है, और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज हो रही है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *