रांची में सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन में पहुंचे CM, शादी की शुभकामनाएं

Anand Kumar
1 Min Read

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के विवाहोत्सव उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित सांसद श्री विजय हांसदा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुप्रिया मुर्मू को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने सांसद श्री विजय हांसदा के परिजन एवं सगे-संबंधियों से मिलकर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *