गोविंदा का कमबैक तय, ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का ऐलान

Anand Kumar
2 Min Read

मनोरंजन: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने आ रहे हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उसकी खास बात यह भी है कि इन फिल्मों में वह अभिनय के साथ-साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। फिल्मों के जरिए अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।


बीते गए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, गोविंदा ने अपनी फिल्मी करियर के उच्च नीच पर भी खुलकर बातचीत की और कहा कि कई लोगों ने मान लिया था कि अब मेरी फिल्मों में वापसी नहीं होगी, लेकिन, मैंने कभी हार नहीं मानी। गोविंदा ने यह भी कहा कि अब वह एक नई शुरुआत कर रहे हैं जिसमें उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाली फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। गोविंदा ने बताया कि प्रोजेक्ट खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है।


गोविंदा ने अंक ज्योतिष ‘न्यूरोलॉजी’ में अपने विश्वास का भी जिक्र करते हुए बताया कि उनके जीवन में 14 अंक का विशेष महत्व रहा है। उनका कहना है कि 14 साल की उम्र से ही उन्हें न्यूमैरोलॉजी पर भरोसा है और एक समय उन्होंने एक ही सप्ताह में 14 फिल्में साइन की थी जिसके बाद करीब 14 वर्षों तक सुपरस्टार के रूप में सफलता हासिल की है। वही बाद में भी 14वीं लोकसभा के सांसद बने और उसके बाद संघर्ष का दौरा भी देखा था।


गोविंदा की इस वापसी ने उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा से कम नहीं मानी जा रही है। अभिनेता एक बार फिर अपने नए अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आएंगे और फैंस को उत्साहित कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *