गिरिडीह में ट्रक की लाइट से चकमा खाकर गाड़ी सड़क से नीचे गिरी, एक की मौत-दो जख्मी

Anand Kumar
2 Min Read

Giridih : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे।​


घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग बगोदर के हरिहर धाम में एक शादी समारोह में शामिल होकर बोकारो लौट रहे थे। निमियाघाट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​

निमियाघाट के थाना प्रभारी सुमन कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना सुबह चार बजे घटी। कार पर सवार लोग अपने घर बोकारो के चंद्रपुरा जाने के लिए निकले थे। इनको डुमरी से मुड़ना था पर वे आगे की ओर निकल गए।

इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से ड्राइव कर रहा युवक अनियंत्रित हो गया और कार रोड के नीचे जा गिरी। कार में बियर और खाने का सामान मिला है।


पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *