रांची में 13 जुलाई को बिजली सप्लाई प्रभावित, देखें प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट

Jan Man Ki Baat
1 Min Read

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 13 जुलाई को विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सप्लाई बंद की वजह से प्रभावित इलाके के निवासी जरूरी कार्य समय से निपट लें, जिससे परेशानियां न आएं। बिजली मरम्मत कार्य होने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से चालू कर दी जाएगी।

इसी के साथ, सुबह 8 बजे से दिन के 12 बजे तक महिलोंग, फातरु टोली, बड़कुम्बा, होरहाप, जारा टोली, भगत टोली, सरला बिड़ला, सेनेटोरियम, आरा गेट, बादाम, छोटा कवाली, एक्स, आर्मी कॉलोनी, एटीसी पत्र टोली, सराय टोली, हरातू, जाप 2, चतरा, गणपति पावर, रामकृपाल कॉन्ट्रैक्शन प्रा.वि., पारलीवाल इंडस्ट्रीज, सिद्धाटोली, ढिपाटोली एवं इसके आसपास का क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ, दिन में इन क्षेत्रों में रोटेशन बेसिस पर बिजली दी जाएगी।

वहीं, चुटिया फीडर से विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगी, जिसकी वजह से ऊपर चुटिया, मीडिल चुटिया, साई कॉलोनी, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें – रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज : 6.33 लाख का हुआ डिजिटाइजेशन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *