आरोपी की तलाश में निकली हजारीबाग पुलिस की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत, चार अन्य गंभीर

Anand Kumar
2 Min Read

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धनबाद आई थी। इसी दौरान बरवड्डा थाना क्षेत्र में उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग पुलिस की टीम एक आरोपी की तलाश में धनबाद पहुंची थी। बरवड्डा थाना क्षेत्र से गुजरते समय तेज रफ्तार वाहन का चालक अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे पुलिस की गाड़ी सड़क पर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी अंदर फंस गए।

यह भी पढ़ें – केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, IPS एम तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया, जबकि चार घायल जवानों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – रांची में 16 से 25 जुलाई तक रथ यात्रा को लेकर बदलेगा ट्रैफिक रूट

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *