Dhanbad Crime News : निरसा में पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने मचाया आतंक

Anand Kumar
2 Min Read
Dhanbad Crime News
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस

Dhanbad Crime News : कालोनी में फैली दहशत, छह खोखे बरामद, युवकों की तलाश कर रही पुलिस

Dhanbad Crime News : निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया नदी स्थित काली माटी कॉलोनी में गुरुवार की रात पैसे के लेनदेन से जुड़े विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार युवकों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक कॉलोनी की ओर से गुजरते हुए लगातार गोलियां चलाते रहे। बताया गया कि बाइक के पीछे बैठे युवक के दोनों हाथों में पिस्टल थी और वह चलते-चलते फायरिंग करता जा रहा था। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
IAS Posting Jharkhand : नये साल की शुरुआत के साथ छवि रंजन की हुई वापसी, 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

स्थानीय युवक गुड्डू चौहान ने बताया कि बाइक सवार युवक काली मंदिर की ओर से आए और फायरिंग करते हुए कॉलोनी के भीतर घुस गए। उन्होंने यह भी बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों का कुछ स्थानीय युवकों के साथ पहले से विवाद चल रहा था, जो पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। निरसा के एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने बताया कि घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

KKR Mustafizur controversy : बांग्लादेश बहाना, शाहरुख खान निशाना

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *