JPSC-JSSC आंदोलन को मिला नया समर्थन, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके झारखंड आएंगे

Anand Kumar
2 Min Read

रांची: झारखंड में JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब दूसरे राज्यों से भी समर्थन मिलने लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वह झारखंड आकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में शामिल होंगे।

बुधवार को अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर में CJP की कोर टीम की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि उनका युवा आंदोलन फिलहाल एक प्रेशर ग्रुप (दबाव समूह) के रूप में काम करेगा। उनका कहना था कि वर्तमान समय में देश को ऐसे जनदबाव समूहों की आवश्यकता है, जो युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं।

अभिजीत दीपके ने बताया कि पार्टी की कोर टीम की बैठक में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर लोगों के घटते भरोसे पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एथनॉल मिश्रित ईंधन, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

यह भी पढ़ें – JPSC-JSSC छात्र आंदोलन : सरकार की वार्ता की पहल पर छात्रों ने रखी शर्त, विधायक दल की बैठक के बाद सियासत भी तेज, निगरानी समिति बनी

उन्होंने कहा कि झारखंड में JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में वह स्वयं झारखंड पहुंचकर छात्रों के समर्थन में आंदोलन स्थल पर शामिल होंगे और उनकी आवाज को मजबूती देने का प्रयास करेंगे।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्र लगातार निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच अलग-अलग सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से भी आंदोलन को समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सुचारू संचालन पर बनी सहमति

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *