बजट 2026: ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम का ऐलान, 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

Anand Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए बजट 2026 में ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम का ऐलान किया। इस योजना के तहत केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।

1,000 मान्यता प्राप्त परीक्षण स्थलों का नेटवर्क

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत देश में बायो-फार्मा सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए 1,000 मान्यता प्राप्त परीक्षण स्थलों का एक राष्ट्रीय नेटवर्क तैयार किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य फार्मा और बायो-फार्मा क्षेत्र में अनुसंधान, गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाना है।

रेयर अर्थ मिनरल पर भी फोकस

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने खनिज संपन्न राज्यों- ओडिशा, केरल और आंध्र प्रदेश को रेयर अर्थ मिनरल की खोज और विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन देने का भी ऐलान किया। इसके तहत रेयर अर्थ कॉरिडोर्स विकसित किए जाएंगे और रेयर अर्थ खनन व रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।

350 से अधिक सुधारों का जिक्र

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार सुधारों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और अब तक 350 से अधिक सुधार किए जा चुके हैं। इनमें जीएसटी और लेबर कोड्स जैसे अहम सुधार शामिल हैं।

आर्थिक प्रगति पर सरकार का दावा

वित्त मंत्री ने कहा,“12 साल पहले सत्ता संभालने के बाद से देश की आर्थिक प्रगति स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, निरंतर विकास और मध्यम मुद्रास्फीति से चिह्नित रही है। यह अनिश्चितता और व्यवधानों के दौर में भी हमारे द्वारा लिए गए सचेत निर्णयों का परिणाम है।”

फार्मा सेक्टर से बड़ी उम्मीदें

‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम के जरिए सरकार का लक्ष्य भारत को बायो-फार्मा और फार्मा सेक्टर में वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाना है, जिससे निवेश, रोजगार और नवाचार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *