बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार और विकास को बढ़ावा, 22 हजार आंगनबाड़ी भर्ती समेत जमुई में बनेंगे दो नए पुल

Anand Kumar
1 Min Read

बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के विकास और रोजगार को लेकर कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई। सरकार ने बिहार में 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है। इस मंजूर दिए गए फैसले से महिलाएं रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आंगनवाड़ी सेवाओं की भी मजबूती होगी।

बिहार कैबिनेट ने राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने का भी निर्णय लिया जिसमें सरकार का यह मानना है कि इससे गणना किसने को लाभ मिलेगा एवं राज्य स्तर पर रोजगार के नए अफसर भी पैदा होंगे। राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

इसके अलावा, जमुई जिले में दो नए फूलों के निर्माण को मंजूरी दी गई जिनके बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आसपास के गांव की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

बिहार सरकार का यह कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य रोजगार को बढ़ाना, ग्रामीण विकास को गति देना तथा राज्य की बुनियादी ढांचे को बेहद मजबूत करना है। बिहार कैबिनेट के निर्णय को विकास और जल कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *