बिग बॉस 20 में फिर गरमाया माहौल, आम्रपाली दुबे को माही विज ने कहा ‘चुगलखोर आंटी’

Anand Kumar
2 Min Read

बिग बॉस के घर में एक बार फिर खाने को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें इस बार किचन में चिकन बनाने को लेकर आम्रपाली दुबे एवं माही विज के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणीयां करती नजर आईं, जिसमें देखते-ही-देखते यह मामला निजी बातों एवं भोजपुरी इंडस्ट्री तक भी पहुंच गया।

दरअसल किचन में आम्रपाली दुबे चिकन बना रही थीं, उसी दौरान उन्होंने चिकन में आलू डाल दिए, जिस पर माही विज ने सवाल उठाया और मैरीकॉम ने बताया कि मणिपुर में चिकन में आलू डालकर बनाया जाता है और यह खाने में काफी अच्छा लगता है। इसके बाद बातचीत टिंडे को लेकर भी होने लगी, जिसमें माही ने यह कह दिया कि पहले ही बता चुकी थी कि उन्हें टिंडा नहीं पसंद। हालांकि इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच माहौल धीरे-धीरे गर्म होता चला आया, जिसके बाद विवाद होने पर आम्रपाली दुबे ने माही विज से यह कहा कि किचन में आकर इस तरह की बातें न करें एवं अगर कोई बात करनी हो तो बाहर जाकर करें।

आम्रपाली ने यह भी कह दिया कि वे अपने घर में किसी तरह की नकारात्मकता नहीं चाहती और उदिती सिंह ने भी इस पूरे माहौल पर प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि ऐसी नकारात्मक ऊर्जा के बीच खाना खाने का कोई मतलब नहीं होता। किचन में हुई इस बहस के बाद माही विज का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने आम्रपाली दुबे को चुगलखोर आंटी कह दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और भी बढ़ गया।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *