‘सरकार को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत’, छात्रों के लाठीचार्ज पर अवधेश प्रसाद का वार, सरकार को दी चेतावनी

Jan Man Ki Baat
1 Min Read

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कार्यों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज को लेकर राजनीतिक बयान बाजी तेज हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने छात्र प्रदर्शनकरियो पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर झारखंड की झामुमो कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लाठी चार्ज को तानाशाही एवं आलोक तांत्रिक कदम उठाते हुए सरकार के रवैया की आलोचना की है।

सांसद अवधेश प्रसाद ने यह कहा कि झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, और जब, ऐसे में, उनके खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल किया जाएगा तो यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। उनका कहना है कि छात्रों के हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए एवं सरकार को एरियल रवैया छोड़कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर देना चाहिए।

अवधेश प्रसाद का कहना है कि लोकतंत्र में लोगों को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का पूर्ण अधिकार है। इसमें छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठी चार्ज को उन्होंने पूरी तरह से गलत और अलोकतांत्रिक बताया और चेतावनी दिया कि छात्रों के साथ हुए अन्याय की सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *