भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार ने 16 सितंबर को इसकी घोषणा कर दी है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशकों से अधिक लंबे योगदान एवं शानदार फिल्मी सफर के लिए दिया जा रहा है। अनंत नाग को यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा, जिसमें दादासाहेब फाल्क पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने उनके नाम की घोषणा कर दी है।
4 सितंबर 1948 को कर्नाटक में जन्मे अनंत नाग ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म संकल्प से की थी, जिसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में श्याम बेनगल की फिल्म अंकुर्स में कदम रखा। पांच दशक से अधिक लंबे करियर में वक़्त कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल एवं मराठी समेत कई भाषाओं की 300 से ज़्यादा फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। अनंत नाग ने समांतर सिनेमा से लेकर मुख्यधारा की फिल्मों तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं, जिसमें अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका और कलयुग जैसी फिल्में शामिल हैं। अनंत नाग को अपने करियर में कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं।
उन्हें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार के साथ पांच कर्नाटक राज्य शर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कारों के अलावा अन्य सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2025 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया। और वही, वर्ष 2023 में अनंत नाग को सिनेमा में अपने 50 साल पूरे किए थे। अब उनके लंबे और बहुभाषी फिल्मी योगदान के लिए उन्हें भारतीय सिनेमा का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जा रहा है।