पटना कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से मारपीट का आरोप, नाराज मीडिया कर्मियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार

Anand Kumar
2 Min Read

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। बैठने की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद पत्रकारों और कुछ युवा कांग्रेस/NSUI कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और कथित धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। घटना से नाराज प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया और कार्यालय से बाहर निकल गए।

कुर्सियों की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार NSUI की ओर से सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। पत्रकारों को कन्हैया कुमार की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की सूचना दी गई थी। इसी आधार पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। हालांकि, वहां पहुंचने पर कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रमुख नेताओं की मौजूदगी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी।

बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने के बाद बहस शुरू हुई। पत्रकारों का आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की तथा हाथापाई की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

पत्रकारों ने किया सामूहिक बहिष्कार

घटना के विरोध में पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने से इनकार कर दिया। मीडियाकर्मी एकजुट होकर सदाकत आश्रम से बाहर निकल गए। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से घटना पर पार्टी का पक्ष जानने की कोशिश भी की।

खबर लिखे जाने तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी या संबंधित छात्र संगठन की ओर से घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

यह भी पढ़ें – बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश करोड़ों के गहने लेकर फरार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *