हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से जुड़े करीब 504 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बारीक कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने छह आईएएस अधिकारियों समेत कुल 19 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट पंचकुला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल की गई है। इस मामले में आरोपी बनाए गए सभी छह आईएएस अधिकारी हरियाणा कैडर के हैं एवं राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कार्यरत भी हैं।
चार्जशीट में डॉक्टर सांग, साकेत कुमार, प्रवीर कुमार, विनीत गर्ग, राज कुमार सिंह, मोहम्मद शाइन एवं पंकज अग्रवाल के नाम शामिल हैं, जिनके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के तीन अधिकारियों, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक अधिकारी एवं हरियाणा सरकार से जुड़े नौ अन्य अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की इस जांच के दौरान और उनके रोसार कथित घोटाले में हरियाणा सरकार के आठ विभागों एवं संस्थानों से संबंधित सरकारी धन प्रभावित किया गया है।
इनमें पंचायती राज विभाग, पंचकुला और कालका नगर निगम, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी शामिल है। जांच एजेंसी का यह साफ आरोप है कि वित्त विभाग के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खाते खोले गए, जिसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी राशि इन खातों में ट्रांसफर की गई। कथित तौर पर बाद में यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गई, जिसके बाद नकद निकासी की गई।