मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: लद्दाख के लोगों के लिए बड़ी खबर, हाई कोर्ट की पीठ स्थापित करने को मंजूरी

Anand Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों को राहत देते हुए एक बड़ी खबर साझा की है जिसमें यह बताया गया कि जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पीठ लद्दाख में स्थापित की जाएगी। इस खबर में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार 20 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक के जरिए इसकी जानकारी देशवासियों को दी।

गृह मंत्री का कहना है कि लद्दाख में हाई कोर्ट की पीठ स्थापित होने से केंद्र शासित प्रदेश के दूर दराज एवं दुर्गा मेला को में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंचना आसान हो जाएगा एवं लोगों को कानूनी सेवाएं हासिल करने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा।

लद्दाख की भौगोलिक परिस्थितियों काफी चुनौती पूर्ण है जिसमें हाई कोर्ट से जुड़े मामलों के लिए जम्मू या श्रीनगर तक लंबी दूरी तय करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। नई पीठ बनने के बाद स्थानीय लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए लंबी यात्राएं से भी राहत मिलेगी।

गृह मंत्री अमित शाह का यह कहना है कि केंद्र सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ वहां के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है एवं हाई कोर्ट की पीठ की स्थापना को नई दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *