दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को बड़ा तोहफा, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2500 हर महीने

Anand Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता को लेकर तारीखों का ऐलान किया गया है, जिसमें, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यह बताया है कि योजना के लाभार्थियों को 26 अगस्त 26 से आधिकारिक स्वीकृति पत्र मिलना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 1 सितंबर से 2500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

दिल्ली सरकार की ओर से यह बताया गया है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के लिए 26 अगस्त को तालकटोड़ स्टेडियम में कार्यक्रम किया जा रहा है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता के साथ यह बताया गया कि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 1 सितंबर 2026 से जमा करने का शुरुआत हो जाएगा। इसे यह पता चलता है कि जिन महिलाओं का आवेदन सत्यापन के बाद पत्र पाया जाएगा उन्हें जल्द ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो सकता है।

दिल्ली सरकार के अनुसार यह बताया गया है की योजना के लिए महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है जिसके साथ मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए योजना में पंजीकरण कराने वाली महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि इतने कम समय में बड़ी संख्या में पंजीकरण महिलाओं के भरोसे को दर्शा रहा है।

इसी के साथ, सरकार जल्द ही दिल्ली लक्ष्मी योजना की वेबसाइट पर आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने का विकल्प उपलब्ध कराने की भी तैयारी में लग चुकी है। इसके अलावा, जिला समितियां को आवेदनों का सत्यापन जल्द पूरा करने का निर्देश दे दिया गया है, ताकि, पत्र भारतीयों को योजना का लाभ समय से मिल पाए।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *