पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जारी हिंसा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन कार्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई गंभीर मानव अधिकारी उल्लंघन का मामला है जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ध्यान देना चाहिए।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हाल के दिनों में हिंसा एवं सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का आरोप यह भी है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कार्यों पर बल प्रयोग किया गया, जिससे, लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया गया है। भारत में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं स्थानीय जनता की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं माने जाने जा सकते हैं क्योंकि वहां भय और दमन का माहौल बनाया गया है। भारत के मुताबिक, यह पाकिस्तान की नीतियों का ही परिणाम है कि वहां आंतरिक सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।