14वीं JPSC मामला : CID ने अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट, पूर्व अध्यक्ष ख्यांगते 31 जुलाई को फिर तलब

Anand Kumar
3 Min Read

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अभ्यर्थियों से OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने की अपील की है, वहीं आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से लगातार दूसरे दिन भी कई घंटे तक पूछताछ की गई। मामले में उन्हें 31 जुलाई को फिर से CID मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा पास अभ्यर्थियों से मांगी गई OMR शीट

CID ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थी 30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 के बीच पेपर-1 और पेपर-2 की OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराएं।

अभ्यर्थी अपनी OMR शीट की पीडीएफ या स्पष्ट फोटो व्हाट्सएप नंबर 9934309058 अथवा ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर भेज सकते हैं।

CID ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं है, वे अपना रोल नंबर व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से भेजकर इसकी जानकारी दें।

CID

पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से दूसरे दिन भी पूछताछ

इधर, JPSC भर्ती अनियमितता मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी CID अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की।

जांच एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया, चयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उनसे विस्तृत सवाल-जवाब किए। कई घंटे चली पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें जाने की अनुमति दी गई।

31 जुलाई को फिर होंगे पेश

CID ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एल. ख्यांगते को 31 जुलाई को दोबारा CID मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों, पूर्व बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनसे आगे भी पूछताछ करेगी।

JPSC भर्ती अनियमितता मामले की जांच में CID लगातार विभिन्न दस्तावेजों और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटा रही है। अभ्यर्थियों से OMR शीट मंगाने की प्रक्रिया को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा

यह भी पढ़ें – रांची में JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन, संविधान यात्रा के बाद अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *