धनबाद में ED का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबारियों के ठिकानों से करीब ₹100 करोड़ नकद बरामद होने की खबर

Anand Kumar
1 Min Read

धनबाद: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई के दौरान धनबाद के कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी में करीब ₹100 करोड़ नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। इसे राज्य में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने धनबाद और आसपास के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद नोटों की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों और नोट गिनने वाली मशीनों की मदद ली गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की गई है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और बरामद राशि तथा दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *