JPSC भर्ती घोटाले की जांच में बड़ा एक्शन: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त, 8 घंटे से अधिक चली CID की पूछताछ

Anand Kumar
2 Min Read

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। इससे पहले सीआईडी अधिकारियों ने उनसे लगातार आठ घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ की।

जांच एजेंसी ने एहतियातन उनका पासपोर्ट जब्त किया है, ताकि जांच पूरी होने से पहले वे बिना अनुमति देश से बाहर न जा सकें। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीआईडी ने उनके कार्यकाल में हुई भर्ती प्रक्रियाओं, प्रशासनिक निर्णयों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तार से सवाल-जवाब किए।

यह भी पढ़ें – Meta ने हटाया था PM मोदी का वीडियो, तकनीकी गड़बड़ी बताकर किया रीस्टोर; पेपर लीक पर दिया था बड़ा संदेश

विदेश यात्राओं की भी हो रही जांच

सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी अब एल. ख्यांगते के अध्यक्ष रहते हुए की गई विदेश यात्राओं की भी गहन पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन यात्राओं का वित्तीय स्रोत, यात्रा का उद्देश्य, समय-सारणी और संबंधित दस्तावेज क्या थे तथा उनका भर्ती प्रक्रिया या आयोग के अन्य निर्णयों से कोई संबंध था या नहीं।

दस्तावेजों का किया जा रहा मिलान

बताया जा रहा है कि सीआईडी पूछताछ के दौरान मिले बयानों का उपलब्ध दस्तावेजों और रिकॉर्ड से मिलान कर रही है। यदि जांच में कोई नई जानकारी सामने आती है तो एल. ख्यांगते से आगे भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी पूरे मामले की परत-दर-परत पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें – डॉग बाइट ने खोल दी सीक्रेट लव स्टोरी! अस्पताल में युवक के साथ मिली युवती, परिजनों के पहुंचते ही मचा हंगामा

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *