JSSC कार्यालय में CID की धमक, 1 कर्मचारी हिरासत में, JPSC के बाद हरकत में जांच एजेंसी

Anand Kumar
2 Min Read

रांची : झारखंड में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में शिकंजा कसने के बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) का रुख अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ हो गया है।

अचानक JSSC दफ्तर पहुंची सीआईडी की टीम ने पूरी बिल्डिंग को एक तरह से अपनी निगरानी में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें – JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते का इस्तीफा! CID छापेमारी के बाद बड़ा घटनाक्रम

दस्तावेजों को खंगाल रही टीम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की विशेष टीम ने आयोग के कार्यालय में प्रवेश करते ही भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी कुछ अहम फाइलों, पत्राचार और दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान अधिकारियों ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है, जिससे किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

भर्ती परीक्षाओं से जुड़े तार? प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए कर्मी से आयोग द्वारा हाल के दिनों में आयोजित कराई गई परीक्षाओं, गोपनीय शाखा के कामकाज और अन्य संदिग्ध पहलुओं को लेकर तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि JPSC जांच के दौरान मिले कुछ सुरागों के आधार पर ही CID की यह टीम JSSC दफ्तर तक पहुंची है। मामले में कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – JPSC विवाद : OTR से रिजल्ट तक एक ही एजेंसी के हाथों पूरी नियुक्ति प्रक्रिया, आयोग के सदस्य ने CM को भेजी शिकायत

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *