रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर डीसी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड की राजधानी के उपयुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इसके तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटि रहित और अद्यतन बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील हुई।


आयोजित किए गए बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की और बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार जारी है। इसी के साथ, बूथ स्तर अधिकारियों को भी सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह कहा गया कि वह अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस अभियान में सहयोग करें जिस किसी भी पत्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।


इस बैठक में चुनाव पाठशाला के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों ने बताया कि चुनाव पाठशाला का उद्देश्य मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण और मतदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी के प्रति अवगत कराना है। आयोजित बैठक के माध्यम से मतदाताओं की शंकाओं का समाधान किया जाएगा और उनके नाम की जांच व आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया भी समझे जाएगी।


बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त सुझावों और शिकायतों का समय बाद तरीके से निस्तारण करेंगे ताकि आने वाले चुनाव के लिए एक सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *