अभिजीत दीपके ने तोड़ा आमरण अनशन, जेपी नड्डा से की मुलाकात

Anand Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया और पार्टी की तरफ से यह दावा किया कि केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए पहल की है। इसी के बाद, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात किया।


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने यह कहा कि सरकार की ओर से बातचीत का निमंत्रण मिलने के बाद फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक में आंदोलन से जुड़ी मांगे और शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की जाएगी।
हालांकि, सरकार की ओर से बातचीत को लेकर अलग दावा भी सामने आ रहा है, जिसमें, जेपी नड्डा ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से संवाद का प्रस्ताव आया था और कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि बातचीत की पहल सरकार ने की है।


देखना यह है कि, इससे पहले जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के ‘सांसद चलो मार्च’ के दौरान भारी प्रदर्शन हुआ था। इस बीच पुलिस और प्रदर्शन कार्यों के बीच तनाव की स्थिति बनी जिसके बाद सरकार और आंदोलनकारी के बीच संवाद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *