बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे अनशन पर जो सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक है उनके समर्थन से भावुक अपील की है। राखी सावंत ने यह कहा कि वह जल्द ही जंतर मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे और उनसे अनशन समाप्त करने की आग्रह भी करेगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान, राखी सावंत ने कहा कि वहां जोड़कर सोनम वांगचुक से अनुरोध करती है कि वह अपनी जान को जोखिम में ना डालें। उन्होंने सोनम वांगचुक से कहा है कि- “प्लीज सोनम जी, मैं आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती हूं। मैं दिल्ली के जंतर-मंतर आना चाहती हूं। ऐसे लोगों के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालिए। आप देश के लिए बहुत कीमती हैं। कृपया अपना अनशन खत्म कर दीजिए।”
साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद प्रदर्शन स्थल पर जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्तिगत रूप से सोनम वांगचुक से मिलकर वे अनशन समाप्त करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगी।
फिलहाल, राखी सावंत की इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी एक चर्चा का विषय के रूप में प्रस्तुत हुई है। अब जनता की नजर इस पर है कि वह कब जंतर मंतर पहुंचेंगे और सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे।