झारखंड सरकार की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग 20, 21 और 22 जुलाई 2026 को आयोजित करने की फैसला ली गई है।
काउंसलिंग में प्रथम तल सभागार, न्यू एनसीईआरटी बिल्डिंग, प्रोजेक्ट भवन धुर्वा में 20, 21 और 22 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
कार्यक्रम का शेड्यूल-
20 जुलाई (सोमवार):
राजनीति शास्त्र
मनोविज्ञान
21 जुलाई (मंगलवार):
समाजशास्त्र
गृह विज्ञान
अप्लाइड इंग्लिश
22 जुलाई (बुधवार):
विशेष शिक्षा आचार्य1
मानवशास्त्र
दर्शनशास्त्र
कंप्यूटर साइंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग
साइबर सिक्योरिटी
डेटा साइंस
यह भी पढ़ें – 15 दिनों में झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग होगा सक्रिय, BIT सिंदरी बनेगी यूनिटरी यूनिवर्सिटी : मुख्यमंत्री
अभ्यर्थियों को लाने होंगे दस्तावेज:
सफल अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, जाति, आवासीय तथा दिव्यांगता (यदि लागू हो) से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र और उनकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां अपने साथ लानी होगी। इसके अलावा, बीएड संस्थान के NCTE मान्यता पत्र की प्रति तथा आवेदन के साथ अपलोड किए गए पासपोर्ट आकार के फोटो की तीन प्रतियां भी अपने साथ लाकर प्रस्तुत करनी होगी।
झारखंड शिक्षा विभाग में यह स्पष्ट कर दिया है की काउंसलिंग में अभिव्यक्तियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभिव्यक्तियों को नियुक्ति पर जारी नहीं किया जाएगा इसलिए सभी चयनित उम्मीदवारों से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर पहुंचने की आवेदन की गई है।
यह भी पढ़ें – रांचीवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में 15 जुलाई को बिजली रहेगी गुल