रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज : 6.33 लाख का हुआ डिजिटाइजेशन

Anand Kumar
2 Min Read

रांची : जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान बेहद बेहतरीन तरीके से चल रही है जिसकी रफ्तार बढ़ते जा रही है। इसके लिए शनिवार 11 जुलाई को शाम 4 बजे तक रांची जिले के करीब 74 फीसदी मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिया गया, जिससे अब तक 24 फीसदी फार्म का डिजिटाइजेशन हो चुका है।

रांची जिला प्रशासन ने यह बताया कि 26.74 लाख मतदाताओं में से अब तक 19.77 लाख एन्यूमरेशन फार्म वितरित किए जा चुके हैं और 6.33 लाख फॉर्म ऑनलाइन डिजिटाइज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें – हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR प्रपत्र, झारखंड के मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

विधानसभा क्षेत्रों में सिल्ली में 96.22 फ़ीसदी फार्म का वितरण हुआ है एवं 34.13 फ़ीसदी फार्म डिजिटाइज हुए हैं। तमाड़ में 94.40 फ़ीसदी फार्म वितरित हुए, जिसमें, 32.97 फीसदी का डिजिटाइजेशन हो चुका है। वही, मांडर में 78.56 फ़ीसदी वितरण और 33.92 फ़ीसदी डिजिटाइजेशन हुए। इसी के साथ, खिजरी में 78.98 फ़ीसदी वितरण और 29.21 फ़ीसदी इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो गया।

वही, रांची के शहरी क्षेत्र में काम धीमा चल रही है। रांची विधानसभा में अब तक 49.25 फीसदी फार्म वितरित हुए हैं, जिसमें अब तक 10.77 का डिजिटाइजेशन हुआ है। हटिया में 55.12 फीसदी वितरण हुए हैं और 16.80 फीसदी डिजिटाइजेशन हुए।

रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने सभी ERO, AERO, BLO, BLO सुपरवाइजर्स को अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि तय समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत फॉर्म का वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन सुनिश्चित किया जाए तो बेहतर रहेगा।
रांची जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से भी अपील की है कि वह अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जल्द से जल्द भरकर के पास जमा करें ताकि सत्यापन और डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया समय सीमा तक पूरी हो जाए।

यह भी पढ़ें – मतदाता इन्यूमरेशन फॉर्म में वर्तमान की सही जानकारी भरें, पुराने रिकॉर्ड की मैपिंग हूबहू करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *