जन-मन की बात
Monday, 21 Sep 2026
  • राजनीति
  • एजुकेशन
  • लाइफ स्टाइल
  • जानकारी
  • धर्म-आध्यात्म
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Editor
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Contact Us
Advertise With Us
जन-मन की बात
Monday, 21 Sep 2026
  • झारखंड
  • News
  • रांची
  • क्राइम
  • TOP STORY
  • देश
  • राजनीति
  • विश्लेषण
  • जमशेदपुर
  • BREAKING NEWS
  • बिहार
  • क्रिकेट
  • ग्राउंड रिपोर्ट
  • हेमंत सोरेन
  • एंटरटेनमेंट
  • Asia
  • ओपीनियन
  • विदेश
  • दुनिया
  • खेल
Search
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोर्ट
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ओपीनियन
Follow US
जन-मन की बात > News > विक्रम मिसरी पर ट्रोलिंग से विवाद गहराया: ओवैसी ने दी सफाई, पाकिस्तान पर फिर बरसे
Newsदेश

विक्रम मिसरी पर ट्रोलिंग से विवाद गहराया: ओवैसी ने दी सफाई, पाकिस्तान पर फिर बरसे

Anand Kumar
Last updated: May 11, 2025 7:45 PM
Anand Kumar
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
  • संघर्ष विराम पर ओवैसी की चिंता
  • FATF और IMF को लेकर भी साधा निशाना
  • परमाणु हथियारों पर चिंता
ओवैसी हैदराबाद प्रेस क्लब में चर्चा कर रहे थे।

New Delhi : भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम की घोषणा के बाद देश के विदेश सचिव विक्रम मिसरी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे हैं। ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने अपना X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उनका बचाव करते हुए कहा कि मिसरी एक “ईमानदार और मेहनती अफसर” हैं और नीति-निर्णयों की ज़िम्मेदारी राजनीतिक नेतृत्व की होती है, अफसरों की नहीं।

ओवैसी ने हैदराबाद प्रेस क्लब में संवाद के दौरान कहा, “विक्रम मिसरी एक समर्पित राजनयिक हैं। उन्हें निशाना बनाना गलत है। जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे सरकार की ओर से हैं, किसी एक अफसर के नहीं।”

संघर्ष विराम पर ओवैसी की चिंता

ओवैसी ने एक दिन पहले X पर भी लिखा था कि “भारत को पहलगाम हमले के दोषियों की तलाश जारी रखनी चाहिए। जब तक पाकिस्तान अपनी ज़मीन आतंकियों को देता रहेगा, शांति एक भ्रम रहेगी।”

उन्होंने संघर्ष विराम की घोषणा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए कि “यह घोषणा किसी विदेशी राष्ट्रपति के बजाय प्रधानमंत्री मोदी को करनी चाहिए थी।” ओवैसी ने भारत की विदेश नीति की दिशा पर चिंता जाहिर करते हुए पूछा कि क्या अमेरिका यह गारंटी दे सकता है कि पाकिस्तान अब अपनी ज़मीन का दुरुपयोग नहीं करेगा?

FATF और IMF को लेकर भी साधा निशाना

ओवैसी ने FATF (Financial Action Task Force) को पाकिस्तान पर सख्ती जारी रखने की अपील की और कहा कि “इस देश को ग्रे लिस्ट से हटाना आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को कमजोर करेगा।” उन्होंने IMF द्वारा पाकिस्तान को दिए गए 1 बिलियन डॉलर लोन को “आतंकी फंड” करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देश इस पर सहमति क्यों दे रहे हैं।

“पाकिस्तान खुद को इस्लामी देश कहता है, लेकिन उसकी नीतियां भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की दिशा में हैं। उन्हें खुद अपनी अर्थव्यवस्था नहीं चलानी आती और दुनिया को इस्लाम समझा रहे हैं।”

परमाणु हथियारों पर चिंता

ओवैसी ने पाकिस्तान को वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए यह मांग भी रखी कि “विश्व समुदाय को विचार करना चाहिए कि क्या ऐसे देश के पास परमाणु हथियार सुरक्षित हैं?” उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आतंकी हॉस्पिटल्स को भी निशाना बना रहे हैं, और इस परिस्थिति में देश को अपनी सेना के साथ खड़े होने की जरूरत है।

TAGGED:AIMIM नेता ओवैसीAsaduddin Owaisi speechceasefire announcement Modiceasefire backlashceasefire criticismceasefire India PakistanFATF grey listIMF loan to PakistanIMF terrorist fundUS mediation India PakistanVikram Misri X accountX account private Vikram Misriअसदुद्दीन ओवैसी बयानओवैसी अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओवैसी पाकिस्तान पर बयानपाकिस्तान पर परमाणु खतराभारत पाकिस्तान युद्ध विरामविक्रम मिसरी ट्रोलिंग
Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByAnand Kumar
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Newsबॉलीवुड

अनंत नाग को मिलेगा सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार का ऐलान, 50 साल के करियर का सम्मान

September 17, 2026
दावोस में हेमन्त सोरेन का ब्लूमबर्ग से संवाद
Newsझारखंडदुनिया

दावोस में ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया से संवाद में CM हेमंत सोरेन ने रखी दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा

January 20, 2026
अभिजीत दीपके
Newsदेश

जयपुर में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला, प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ मारने वाले 5 युवक गिरफ्तार

June 16, 2026
NewsTOP STORYदेश

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला : दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे Fast-Track Courts, PM का सख्त संदेश

July 26, 2026
जन-मन की बात
jan-mankibaat.com एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो झारखंड, देश और समाज की सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें प्रस्तुत करता है। हम जनहित, स्थानीय मुद्दों और विश्लेषण को प्राथमिकता देते हैं, ताकि हर आम व्यक्ति की आवाज़ प्रभावी रूप से सामने आ सके।
Quick Links
  • राजनीति
  • एजुकेशन
  • लाइफ स्टाइल
  • जानकारी
  • धर्म-आध्यात्म
  • हमारे बारे में
About Us
  • About Us
  • Editor
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Editor
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions

© 2026 Jan Man ki Baat.
Site Developed by Midhaxa Innovations

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?