हिमांशु सिंह हत्याकांड : डीडी बार के मालिक बीजेपी नेता नीरज सिंह राजस्थान में गिरफ्तार, ओडिशा से मैनेजर को पकड़ा

Anand Kumar
3 Min Read

जमशेदपुर : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त, डीडी बार के मालिक और बीजेपी नेता नीरज सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में डीडी बार के मैनेजर विजय कुमार को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तकनीकी निगरानी और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर नीरज सिंह की लोकेशन राजस्थान के सीकर जिले में ट्रेस की गई। बताया जा रहा है कि वह अपने पुत्र के साथ प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राजस्थान पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर, डीडी बार के मैनेजर विजय कुमार को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – ‘ऑपरेशन शिकंजा’: प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवराज गोली लगने के बाद गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में 30 जून को पहले डीडी बार में युवको के दो गुटों में विवाद के बाद बार के बाहर सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह तथा उनके दोस्त प्रत्यूष आनंद को चापड़ और चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था। हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी, जबकि प्रत्यूष अभी भी इलाजरत है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। परिजनों ने हत्या के पीछे सुनियोजित साजिश का आरोप लगाते हुए डीडी बार के मालिक नीरज सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई राज्यों में छापेमारी की गई।

जांच के दौरान पुलिस को नीरज सिंह की लोकेशन राजस्थान में मिलने के बाद टीम तत्काल रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बार के मौनेजर विजय कुमार को ओडिशा से पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें – अब मरीज आसानी से कर सकेंगे बोर्ड सर्टिफाइड त्वचा रोग विशेषज्ञ की पहचान, जमशेदपुर में IADVL Jharkhand ने लॉन्च की वेबसाइट

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *