जनवरी 2025 से अब तक 377 विमानों में बार-बार तकनीकी गड़बड़ी, लोकसभा में सरकार का खुलासा

Anand Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि जनवरी 2025 से लेकर इस वर्ष 3 फरवरी तक देश की विभिन्न एयरलाइनों के 377 विमानों में बार-बार तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

इंडिगो के सबसे ज्यादा विमानों का विश्लेषण

मंत्री के अनुसार, बार-बार होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर इंडिगो के 405 विमानों का विश्लेषण किया गया। इसमें से 148 विमानों में दोहराई जाने वाली तकनीकी खामियां पाई गईं।

एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों की स्थिति

लिखित उत्तर में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक

  • एयर इंडिया के 166 विमानों में से 137 विमानों में बार-बार गड़बड़ी पाई गई।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 विमानों में से 54 विमानों में तकनीकी समस्याएं सामने आईं।
  • स्पाइसजेट के 43 विमानों में से 16 विमानों में दोहराई जाने वाली गड़बड़ी दर्ज की गई।
  • अकासा एअर के 32 विमानों में से 14 विमानों में ऐसी ही समस्याएं पाई गईं।

डीजीसीए ने किए 3,890 निगरानी

इसी अवधि के दौरान विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुल 3,890 निगरानी निरीक्षण किए। इनमें नियमित निगरानी, अचानक जांच और नियामक ऑडिट शामिल हैं।

तकनीकी गड़बड़ियों में आई है कमी : सरकार

मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में बताया कि पिछले तीन वर्षों में उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।वर्ष 2024 में 421 तकनीकी गड़बड़ी के मामले सामने आए।इससे पहले वर्ष 2023 में 448 घटनाएं दर्ज की गई थीं।वहीं, गत वर्ष ऐसी 353 घटनाएं हुईं।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *