आज से शुरू ‘भारत टैक्सी’, अमित शाह बोले-ड्राइवर सिर्फ कमाएंगे ही नहीं, सम्मान के साथ बनेंगे मालिक

Anand Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। भारत के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का आज गुरुवार को शुभारंभ होने जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ से टैक्सी चालक बहन-भाइयों को न केवल बेहतर आमदनी मिलेगी, बल्कि वे सम्मान के साथ इस प्लेटफॉर्म के मालिक भी होंगे।

अमित शाह का संदेश

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,“सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूंजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है। आज का दिन टैक्सी चालक बहन-भाइयों के लिए बहुत अहम है। उनकी ओर से शुरू की गई सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ होगा। चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे।”उन्होंने कहा कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं।

‘सहकार से समृद्धि’ के विजन की बड़ी पहल

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के अनुरूप ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना और नागरिक-केंद्रित, समावेशी मोबिलिटी समाधान को बढ़ावा देना है।‘भारत टैक्सी’ को मोबिलिटी सेक्टर में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसमें ड्राइवरों—जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाता है—को स्वामित्व, संचालन और मूल्य-निर्माण के केंद्र में रखा गया है, ताकि वे शोषणकारी एग्रीगेटर-आधारित मॉडलों से मुक्त हो सकें।शीर्ष सारथियों को सम्मान और बीमा सुरक्षाकार्यक्रम के दौरान सहकारिता-आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शीर्ष छह प्रदर्शन करने वाले सारथियों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री उन्हें शेयर प्रमाणपत्र वितरित करेंगे, जिससे ‘सारथी ही मालिक’ के मूल सिद्धांत को मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *