पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा : स्कूल बस से कुचलकर युवक की मौत के बाद डीपीएस में तोड़फोड़ और हंगामा

Anand Kumar
4 Min Read

Pakur : पाकुड़–दुमका मेन रोड पर गांधी चौक के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी मृदुल मृदु चंद्र (22) के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब डीपीएस स्कूल की बस ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग डीपीएस स्कूल परिसर पहुंचे, जहां पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में खड़ी चार–पांच बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।

बस के पिछले पहिए के नीचे आया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपीएस स्कूल की बस रेलवे फाटक की ओर से हिरण चौक की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बस के पिछले पहिए के नीचे गिर पड़ा। बस का पहिया सीधे युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

शादी से लौटते वक्त हादसा, गुमला में पेड़ से टकराई बाइक, तीन किशोरों की जान गई

बस में सवार थे बच्चे, सुरक्षित उतारे गए

सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, लेकिन हादसे की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से लोग गांधी चौक पर जुट गए। स्कूल बस में कई बच्चे सवार थे। घटना के बाद घबराए बच्चों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बस से उतारा गया और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल भेजा गया।

पथराव में महिला चौकीदार घायल

पथराव के दौरान महिला चौकीदार नील मुनि टुडू घायल हो गईं। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान मेन रोड पर करीब नौ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

9 घंटे बाद समाप्त हुआ जाम, मुआवजे का ऐलान

लगातार बातचीत और प्रशासनिक आश्वासन के बाद करीब नौ घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये नगद मुआवजा दिया गया। इसके साथ ही परिजनों को यह आश्वासन भी दिया गया कि

  • डीपीएस स्कूल में परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी
  • आवास योजना का लाभ दिया जाएगा
  • वृद्धा पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

मृतक मृदुल चंद्र डिलिवरी बॉय का काम करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है।

वर्दी में पत्नी संग रील बनाना पड़ा महंगा, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी पर बैठी जांच

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *